Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement


21 जून से शुरू होंगी राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Spread the love


अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि सेमेस्टर की परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सैद्धान्तिक परीक्षाएँ 05 जून 2023 से प्रारम्भ हो गई है जो 20 जून 2023 तक चलेंगी। चतुर्थ वर्ष के छात्र वर्तमान में पाँच सितारा होटलों में अपनी जॉब ट्रेनिंग कर रहे हैं तथा 21 जून 2023 से सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्षों के छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रारम्भ हो जाएंगी। सैद्धान्तिक परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। उन्होंने बताया कि नए सत्र हेतु 12 जून से ऑनलाईन काउंसलिंग भी प्रारम्भ हो रही है। अल्मोडा संस्थान में विगत वर्षों से शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम व प्लेसमैन्ट को देखते हुये इस बार भी अल्मोड़ा संस्थान हेतु 60 सीट के विपरीत 192 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किया जा चुका है। विगत वर्षों में संस्थान से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में होटल मैनेजमेन्ट के प्रति रूची बढ़ी है। संस्थान में परीक्षा कराए जाने में सह केन्द्र अधीक्षक दिगपाल सिंह रसवाल के साथ भरत पाण्डे, नीलम परिहार, सुरभि जोशी, दिनेश जोशी, भानू प्रताप, विजय प्रताप, कैलाश चन्द्र जोशी, कुन्दन किशोर आर्या, मनोज सक्सेना आदि कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *