Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रेस्टोरेन्ट से अवैध देसी शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राम चन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेण्टों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोमवार 12 जून को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री की रोकथाम व होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट चेकिंग के दौरान ताड़ीखेत में अभियुक्त भीम सिंह निवासी सूखाताल, नैनीताल हाल निवासी खनिया, रानीखेत के रेस्टोरेंट से 54 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। बरामद अवैध शराब की कीमत पांच हजार रुपए आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में  कोतवाली रानीखेत से उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल अशोक गिरी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *