Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लमगड़ा पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दरातियाँ बरामद कर अभियुक्त को पहुंचाया सलाखों के पीछे

दिनांक 14.06.2023 को वादी भुवन राम पुत्र स्व0 धनी राम निवासी ग्राम धूरासंग्रोली पो0 चायखान थाना लमगडा जिला अल्मोडा द्वारा थाना लमगड़ा में तहरीर दी कि प्रकाश राम ने उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी माता माधवी देवी (उम्र 74 वर्ष) पर दराती से वार कर हत्या कर दी है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में तत्काल धारा 302/323/504/ 506 भादवि0 के अन्तर्गत अभियुक्त प्रकाश राम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा हत्या के जघन्य अपराध की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद को तत्काल मौके पर भेजकर लमगड़ा पुलिस को नामजद अभियुक्त प्रकाश राम की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त प्रकाश राम को दिनांक- 14.06.2023 को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो दरातियां बरामद की गई तथा मृतका माधवी देवी के शव का पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व आलाकत्ल की बरामदगी के उपरांत पंजीकृत अभियोग में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ पर हत्या के सम्बन्ध में निम्न तथ्य प्रकाश में आये
दिनांक 14.06.2023 को अभियुक्त प्रकाश राम अपनी पत्नी व माता के साथ लड़ाई- झगडा व मारपीट पर कर रहा था। पडोसी होने के नाते वादी भुवन राम, उसकी पत्नी ममता देवी व माता माधवी देवी द्वारा अभियुक्त प्रकाश राम को अपनी पत्नी व माता के साथ मारपीट न करने हेतु कहा गया जिससे उत्तेजित होकर अभियुक्त प्रकाश राम द्वारा वादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी तथा वादी की माता श्रीमती माधवी देवी की दराती से वार कर हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रकाश राम, उम्र 36 वर्ष पुत्र स्व0 कुंवर राम निवासी ग्राम व पो0 चायखान, थाना लमगडा जिला अल्मोडा।
बरामदगी घटना में प्रयुक्त दो अदद दरातियां

थाना लमगड़ा पुलिस टीम-
1- उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला
2- हेड कानि0 दीवान राम
3- हेड कानि0 गोविन्द बल्लभ जोशी
4- हेड कानि0 देवराज सिंह
5- कानि0 भूपाल सिंह बिष्ट
6- म0कानि0 मुन्नी पन्त
7- होमगार्ड शिवराज सिंह