Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: कोतवाली रानीखेत ने फरार चल रहे एन.आई. एक्ट के वांरटी को किया गिरफ्तार

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।रानीखेत पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से एनआई एक्ट के अंतर्गत जारी गिरफ्तारी वारंट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त महेंद्र कुमार पुत्र नारायण राम, निवासी ग्राम सखोला, पो0 खिरखेत, तहसील रानीखेत, अल्मोड़ा जो काफी समय से फरार चल रहा था, उक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी/पतारसी कर अथक प्रयासों से दिनांक- 14.06.2023 को उसके ग्राम सखोला, खिरखेत से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम
1.उ0नि0 कश्मीर सिंह, कोतवाली रानीखेत

  1. कानि0 अशोक गिरी, कोतवाली रानीखेत