Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement


महाजनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

Spread the love


पिथौरागढ़। नगर में भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान को लेकर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। गुरुवार को नगर के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने संयुक्त तौर पर दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि जोशी ने कहा कि भारत में नव-निर्माण का दौर चल रहा है। वर्ष 2014 से पहले नलों से पानी नहीं आता था, लेकिन अब हर घर नल लगे हुए हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, शौचालय, पक्के आवास समेत अन्य कई बुनियादी ढ़ाचे की विकास योजनाओं से देश का कायाकल्प करने का काम किया है। यहां पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश भंडारी, विरेंद्र शाह, महामंत्री राकेश देवलाल, नगर अध्यक्ष दिनेश कापड़ी, मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।