Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement


रानीधारा मार्ग में टूटी दीवार के निर्माण को अधिशासी अधिकारी से मिला शिष्टमंडल

Spread the love


अल्मोड़ा। आज सभासदों का एक शिष्टमंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिला। सभासदों ने बताया गया कि रानीधारा स्थित ग्रेस स्कूल के पास की दीवार अभी तक नहीं बनी है, जिस कारण से वहाँ पर सीवर लाइन का कार्य भी रुका पड़ा है और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि सीवर लाइन का काम भी रुका पड़ा है और तत्काल से अगर वह दीवार नहीं बनी तो कोई दुर्घटना भी वहाँ पर घट सकती है, साथ ही आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिष्टमंडल ने दीवार को तत्काल से बनाने के लिए कार्यवाही करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बजट के अभाव के कारण कुछ दिक्कत आ रही है लेकिन इस दीवार के निर्माण का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू हो जाएगा। यहाँ वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, एनटीडी के सभासद सौरभ वर्मा, नामित सभासद अर्जुन बिष्ट चीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।