Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आपातकालीन स्थिति को रहें तैयार: जिलाधिकारी

Spread the love



अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से 27 जून तक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछार तथा झोंकेदार हवाएं चलने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीन समस्त ईकाइयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाने, कार्मिकों को तैयार रहने, वृक्ष गिरने से अवरूद्व मार्गों एवं क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 05962-237874, 05962-237875 एवं मोबाइल नंबर 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।