Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गहरी खाई में गिरा वाहन, 02 महिलाओं की मौत, 01 गंभीर

Spread the love



दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर हादसा
अल्मोड़ा। एक दर्दनाक हादसे में एक महिंद्रा जीनियो पिकअप दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह भिकियासैंण तहसील के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर बघाड़ के समीप हादसा हो गया। घटना सुबह 09 बजे की है। यहां महेंद्रा जीनीयो वाहन संख्या यूके 04 सीए 4761 अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरा। जिसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि चालक कुंवर सिंह को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डाक्टरों ने यशोदा देवी (65 साल) पत्नी कुंदन सिंह व मोहनी देवी (40 साल) पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन में सवार चौथे व्यक्ति 45 साल के जोगा सिंह ने वाहन के गिरते ही छ्लांग लगा दी। जिस कारण उनकी जान बच गई। एमएम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह भी अस्पताल पहुंचे। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विधायक ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि यह हादसा भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या नामक स्थान पर हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।