Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मोटर साईकिल गिरी खाई में, घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Spread the love


अल्मोड़ा। शुक्रवार 23 जून को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी को सूचना मिली की चौखुटिया रोड पर स्थान केदार के समीप एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। जिसमें एक स्त्री व पुरुष सवार थे। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौजखान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य हेतु पुलिस टीम सड़क मार्ग से नीचे खाई में उतरी व रामगंगा नदी को पार करते हुए घायलों तक पहुंचे। मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दोनों घायल सड़क मार्ग से लगभग 60 मीटर नीचे खाई में गिरे थे व दोनों गम्भीर रुप से घायल थे। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों के सहायता से दोनों घायलों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया तथा पुलिस के सरकारी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय भिकियासैंण पहुंचाकर समय से उपचार दिलाया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र, मनीष जोशी व नवीन गिरी शामिल रहे।