Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चित्रकला प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की अहाना बर्थवाल ने पाया पहला स्थान

Spread the love


अल्मोड़ा।

राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की अहाना बर्थवाल ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में खुशबू फर्स्वाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रीतिका टम्टा, कृतिका पांडे, देवाशीष शाह, सृष्टि शाह, यक्षिता जीना, मैत्रिया पांडे ने प्रतिभाग किया था।इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।