Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध व्यक्ति की रुद्रप्रयाग पुलिस ने की मदद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग में जमलोक गुप्तकाशी में बेहोशी हालत में मिले एक वृद्ध यात्री की पुलिस ने मदद कर मानवता का परिचय दिया है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को उपचार के लिए तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र गुप्तकाशी पहुंचाया। इसके बाद वृद्ध को उनके भतीजे को सौंप दिया गया। थाना गुप्तकाशी में सूचना मिली कि एक वृद्ध व्यक्ति जमलोक गुप्तकाशी के पास बेहोशी हालत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राखी बिष्ट पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची। वह तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वृद्ध का उपचार किया गया। होश में आने पर वृद्ध व्यक्ति ने अपना नाम पुरुषोत्तम पुत्र टेकचंद निवासी इंदिरा कॉलोनी पठान कोट पंजाब बताया। पुलिस ने बताया कि केदारनाथ से यात्रा करने के बाद वह वापस जा रहे थे। रास्ता भटकने के कारण वह जमलोक गुप्तकाशी की तरफ चले गए। बीती शनिवार रात्रि विश्राम कराकर खाने एवं सोने की व्यवस्था कराई गई। पुलिस ने उनके परिजनों से सम्पर्क कर रविवार को वृद्ध यात्री को उनके भतीजे अमित को सुपुर्द किया।