Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राहुल गांधी की सजा पर रोक एवं सांसद सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने किया मिष्ठान वितरण


अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए स्थानीय चौहानबाटा में मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का फैसले ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में फैली नफरत को खत्म कर के मुहब्बत फैलाने में लगे रहेंगे, कोई भी षडयंत्र उन्हें रोक नहीं पाएगा। ये लोकतंत्र की जीत है, उच्चतम न्यायालय ने एक बार फिर लोक तंत्र को शर्मसार होने से बचाया है, उन्होंने ये भी कहा कि एक बार फिर राहुल गांधी को अपनी बात को बेबाक़ तरीक़े से रखने का अवसर उच्चतम न्यायालय ने दिया है। नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडेय ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार और उसके इस षड्यंत्र में शामिल गुजरात विधायक पुर्णेश का भी असली चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है,bजिन्होंने मामले के चर्चा में आने के बाद अपना सरनेम मोदी बताया था। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में आपसी वैमनस्य को खत्म करने के लिए जो मुहिम चलाई है वो जनता के दिलों में जगह बनाने में सफल हुई है, जनता चाहती है कि राहुल देश में फैली नफरत को कम करने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे। राहुल को गलत तरीकों से दी गई सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक संबंधी एक मजबूत, महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसले का हर कांग्रेस जन स्वागत करते हुए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद ज्ञापित करता है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही है, जनता भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास से त्रस्त हो गयी है जिसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करके देगी। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में महामंत्री संगठन वैभव पांडेय, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला, अजीत टम्टा, विनोद वैष्णव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कार्तिक शाह, महेश आर्य वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, हेम तिवारी, आनंद बगडवाल, कमल बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, नारायण दत्त पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लीला जोशी, मनोज सनताल, विक्रम बिष्ट ब्लाक अध्यक्ष ताकुला, मंटी जोशी,अवनी अवस्थी,
रमेश नेगी, महिपाल सिंह राजपूत,मयंक बिष्ट,गोपाल शाह,अखतर हुसमहेश आर्य, तारा तिवारी, पीताम्बर जोशी, जया जोशी सहित दर्जनों कांग्रेस जन शामिल रहे।