Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर 95 लोगों के चालान

Spread the love

देहरादून। बिना सत्यापन कराए किरायेदार रखने वालों के खिलाफ रविवार सुबह राजपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 95 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार जुर्माने का चालान किया गया। चालान की कुल रकम 9.50 लाख रुपये बनी।
एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि सीओ मसूरी अनिल जोशी के निर्देश पर जाखन के बापूनगर, चेतना बस्ती, सोनिया बस्ती, मोहन बस्ती और आसपास के क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में घर ऐसे मिले, जहां बाहरी लोगों को बिना सत्यापन के रखा गया था। ऐसे लोगों पर कार्रवाई हुई। इसके साथ ही किरायेदार रखने पर लोगों को तत्काल उसका सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।