Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरीश रावत के सीडब्ल्यूसी स्थाई सदस्य बनने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने दी बधाई

Spread the love



अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीडब्ल्यूसी का दूसरी बार स्थाई सदस्य नियुक्त होने पर एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को आमन्त्रित सदस्य के रूप में कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च कमेटी में स्थान मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। कुंजवाल ने कहा कि दोनों नेताओं को कांग्रेस की सर्वोच्च कार्यसमिति में स्थान मिलने से उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। इससे निश्चित रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी की कर्मठता, सत्यता एवं निडरता का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा एवं कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। कुंजवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ब्लॉक प्रमुख से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की और भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तक के सफर को तय किया। कांग्रेस संगठन में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों पर वे रहे। उनकी कुशल कार्यशैली और राजनैतिक ज्ञान का लाभ अब निश्चित रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस को मिलेगा जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा जब कांग्रेस संगठन उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अथाह ऊर्जा शक्ति का लाभ भी अब कांग्रेस संगठन को मिलेगा।