Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एनएच की कार्यवाही के विरोध में नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में खत्याड़ी बाजार रहा बंद


अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरा खत्याड़ी बाजार बंद रहा और सभी व्यापारियों और आम जनता ने बेस तिराहे पर एनएच द्वारा की गई कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के एनएच विभाग द्वारा 24 घंटे के भीतर दुकानें खाली करने के तुगलकी फरमान का व्यापार मंडल विरोध करती है। धरने में क्षेत्र से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस कार्यवाही की घोर निन्दा की और सभी व्यापारियों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने रोजी रोटी की इस लड़ाई में हर संभव सहयोग देने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरनास्थल पर जोरदार नारेबाजी भी की गई। उपजिलाधिकारी सदर और एनएच विभाग के अधिकारियों के आने और बातचीत के बाद धरना कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया। सुशील साह ने बताया कि शुक्रवार को एक शिष्ट मंडल व्यापार मंडल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मार्ग विभाग से बातचीत करेगा और आंदोलन की आगे की रूप रेखा तय करेगा। वक्ताओं में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, उपसचिव अमन नज्जौन, मनोज बिष्ट, निर्मल रावत, सभासद अमित साह मोनू, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल आदि शामिल रहे। संचालन पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने किया। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मनोज अरोड़ा, वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह कनवाल, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, नरेंद्र कुमार विक्की, रोहित शैली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।