Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अतिक्रमण के नाम पर लोगो का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा आर्यन छात्र संगठन-उज्जवल जोशी

Spread the love


अल्मोड़ा

प्रेस को जारी एक बयान में युवा छात्र नेता उज्जवल जोशी ने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक नगर अल्मोडा में जिस तरह से अतिक्रमण के नाम पर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।उज्जवल जोशी ने कहा कि सोबन सिंह जीना परिसर में मध्यम वर्ग व गरीब परिवार से आने वाला छात्र पड़ता है और अतिक्रमण के चलते उनके परिवारों में बहुत भय का माहौल है और उनके परिवारों को नुकसान सहना पड़ा रहा है।जिससे कि उनको मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है और जहां पर भी छात्र छात्राओं की बात आएगी वहां पर आर्यन छात्र संगठन उनके व उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और सरकार को अतिक्रमण के नाम पर गरीबो का उत्पीड़न करने का कोई अधिकार नही है।जरूरत पड़ने पर आर्यन छात्र संगठन सड़क पर उतरने को तैयार है।