Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सुशील साह बने व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष

Spread the love


अल्मोड़ा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की नगर इकाई अल्मोड़ा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुशील साह को अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष एवं नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है।इसके लिए सुशील साह एवं भैरव गोस्वामी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि सुशील साह जनता के बीच काफी लोकप्रिय है तथा जनहित के कार्यों के लिए अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर लगातार लोगों के द्वारा उन्हें बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।