Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्री लक्ष्मी भंडार में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the love


अल्मोड़ा

श्री लक्ष्मी भंडार द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है। संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 और 7 सितंबर को श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब के प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता व रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 6 सितंबर को बाल राधा कृष्ण की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीनियर व जूनियर दो वर्गों में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब में बनी झांकियां भी लोगों को आकर्षित करने का कार्य करेंगी। झांकियां में विशेष रूप से कारागार, पूतना प्रसंग आदि की प्रस्तुति झांकियां के माध्यम से की जाएगी। 7 तारीख के सायं 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे एवम कई प्रस्तुतियां संस्था के बाल कलाकारों द्वारा भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले कलाकारों को आकर्षक पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *