Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पेड़ गिरने व मलबा आने से अवरुद्ध सड़क मार्गों को किया सुचारु

Spread the love


अल्मोड़ा। थाना सोमेश्वर में डायल 112 के माध्यम से सोमवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा-सोमेश्वर सड़क मार्ग पर ग्वालाकोट के पास एक पेड़ गिरने से मार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया है। सूचना पर थाना सोमेश्वर की पुलिस टीम आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंची व वुडनकटर के माध्यम से पेड़ को काटकर मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से अवरुद्ध मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु सुचारु किया गया। वहीं थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र ग्राम बसभीड़ा में सड़क मार्ग पर मलबा व पेड़ गिरने से अवरुद्ध मार्ग को जेसीबी की सहायता से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को सुचारु किया गया।