Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चौखुटिया पुलिस ने लूट के मामले में फरार वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love



अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने लूट के मामले से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रामू कट्टा को गिरफ्तार किया है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट धारा- 394/411/34 भादवि से सम्बन्धित फरार वांरटी अभियुक्त रमेश जोशी उर्फ रामू कट्टा को चौखुटिया लक्ष्मी होटल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ चौखुटिया पुलिस टीम से अपर उपनिरीक्षक शंकर कुमार, अपर उपनिरीक्षक देवी दत्त पांडे, कांस्टेबल दिनेश चन्द्र पांडे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *