Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नन्दादेवी मेले के दौरान दुपहिया वाहनों के लिए खुली रहे एल आर साह रोड

Spread the love


अल्मोड़ा

एन डी डी वार्ड सभाषद सौरव वर्मा और बालेश्वर वार्ड सभाषद जगमोहन बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नन्दादेवी मेले के दौरान के दौरान एन टी डी से मिलन चौक तक एल आर साह रोड दो पहिया वाहन चालकों के लिए पूरी तरह खोली जाए।जिससे कि मोहल्ला एन टी डी, रानीधारा, हीराडु़ंंगरी, पोखरखाली, ढूंगाधारा व एडम्स क्षेत्र के निवासियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विगत वर्षों मेले के दौरान इस सड़क को बन्द करने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ज्ञापन के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों के लिए मेले के दौरान इस सड़क को यथावत खोला जाए। ज्ञापन देने वालों में आलोक बिष्ट, मुकेश नेगी, दर्शन रावत, पंकज काण्डपाल, शंभू बिष्ट, सोनू मटियानी, निशांत कपूर, मुकेश पांडे, भुवन तिवारी, महेन्द्र बिष्ट, राजीव गुरूरानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *