Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर कर्नाटक खोला क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love


अल्मोड़ा

प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर कर्नाटक खोला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कर्नाटक खोला निवासी पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता आज इस बात से स्पष्ट होती है कि बालिकाएं लगातार राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने लगी हैं, यह बड़े गौरव की बात है कि होनहार युवा बालिका हमारे क्षेत्र से है जो विनोद कर्नाटक डाॅ.विद्या कर्नाटक की सुपुत्री हैं। आज देश की सेवा के लिए यह होनहार बालिका सैन्य अधिकारी के रूप में चुनी गयी है। उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से प्रांजल कर्नाटक के अभिभावक और समस्त परिजनों को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की, उन्होंने कहा कि इस बालिका ने बचपन से ही अनेकों योग्यताओं के साथ खेल, ताइक्वांडो,संगीत और अनेकों क्षेत्र में अच्छे आयाम स्थापित किए थेे। इस बालिका ने अपने परिश्रम से तीलू रौतेली पुरस्कार भी प्राप्त किया। आज ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र की प्रथम बालिका जो एस.एस.सी.टैक. (लैफ्टिडैन्ट) मे चयनित हुई और सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेगी ने पूरे कर्नाटक खोला के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।इस अवसर पर उन्होंने प्रांजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र में मिष्ठान वितरण किया। ‌‌