Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: चौमास फुहार कार्यक्रम होगा आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। चौमास फुहार की बैठक में चौमास फुहार कार्यक्रम की आयोजक टीम ने बताया कि चौमास फुहार कार्यक्रम सितम्बर माह में आयोजित होगा। इस बैठक में बताया गया कि यह कार्यक्रम अल्मोड़ा की लोक संस्कृति को जानने का एक अच्छा माध्यम है। बैठक में बताया गया कि इस उत्सव में कई सारे ऐसे कार्यक्रम होंगे जिससे कई तरह की बातें जानने के लिए मिलेंगी। बैठक के दौरान बताया गया कि फ्लाइंग हिमालयन मोनाल बैनर के तले हो रहे चौमास फुहार कार्यक्रम लोक विधाओं को जानने के लिए एक बेहतरीन पहल है। चौमास फुहार कार्यक्रम की आयोजक टीम ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बैठक में आयोजक टीम के समर बेलवाल प्रमोद रावत, प्रेम, इवाना, मनीष, संजय, हेम, संदीप नयाल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *