Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

05 अक्टूबर को होंगे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के उप चुनाव

Spread the love



अल्मोड़ा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड देहरादून की अधिसूचना के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन कराए जाने हेतु समय सारिणी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों हेतु  20, 21 सितम्बर 2023 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से अपरान्ह् 05ः00 बजे तक नाम निदेशन पत्र को जमा किये जायेंगे। 22 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की जायेगी। 23 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह् 03ः00 बजे तक नाम वापसी होगी। 24 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक का आवंटन किया जायेगा। 05 अक्टूबर 2023 को प्रातः 08ः00 बजे से अपरान्ह् 05ः00 बजे तक मतदान होगा तथा दिनॉंक 07 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *