Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: दशहरा महोत्सव में अधिकतम 10 पुतलों का ही होगा पंजीकरण

Spread the love



अल्मोड़ा।

उपजिला मजिस्ट्रेट जयवर्धन शर्मा ने बताया कि दशहरा महोत्सव-2023 के सफल आयोजन की बैठक में दिनॉंक 24 अक्टूबर, 2023 को दशहरा पर्व के दृष्टिगत अधिकतम 10 पुतले दहन हेतु अनुमन्य किये गए हैं इसके लिए दशहरा समिति अधिकतम 10 पुतलों का पंजीकरण कराएगी। पुतले दहन हेतु एस.एस.जे विश्वविद्यालय में स्थित जूलॉजी मैदान अथवा सिमकनी मैदान का विकल्प उपलब्ध रहेगा इसके लिए शीघ्र ही प्रशासन, पुलिस, फायर, नगरपालिका व दशहरा समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी निर्मित पुतलों की अधिकतम ऊँचाई मय गाड़ी/ट्राली सहित 14 फिट निर्धारित की गयी है, 14 फिट से ऊपर के पुतलों का पुतला समिति पंजीकरण नहीं करवायेगी। पुलिस द्वारा दशहरा पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने एवं मद्यपान कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।