Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीधारा मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण के लिए आपदा मद से मिले चार लाख चालीस हजार रूपये

Spread the love


अल्मोड़ा

रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी दीवार लोगों के लिए खासा मुसीबत बनी हुई थी। इस क्षतिग्रस्त दीवार के कारण जहां इस सड़क में यातायात बाधित हो रहा था वहीं स्कूली बच्चों के लिए भी यहां पर गिरने का भय बना हुआ था।इस क्षतिग्रस्त दीवार के कारण सीवर लाईन का कार्य भी लम्बित पड़ा हुआ है जिस कारण सड़क के सुधारीकरण का कार्य भी प्रारंभ नहीं हो पा रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा लम्बे समय से इस दीवार निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लगभग डेढ़ माह पूर्व स्थानीय सभासद अमित साह मोनू के साथ रानीधारा की सड़क का दौरा किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया एवं उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को पत्र भी लिखा गया था। उक्त क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण कार्य के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है। जिसके लिए रानीधारा क्षेत्र की जनता ने कर्नाटक का आभार व्यक्त किया है। कर्नाटक ने कहा है कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा एवं रोजगार के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और दीवार निर्माण के तुरन्त बाद यदि सीवर लाईन का निर्माण कार्य पूरा कर सड़क में अविलम्ब सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ नहीं किया गया तो जनहित में वे कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *