Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शराब पीकर उत्पात मचा रहा एक व्यक्ति गिरफ्तार



अल्मोड़ा। डायल 112 में शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शराब पीकर धौलछीना बाजार में शोर-शराबा कर उत्पात मचा रहा है। सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मनोज सिंह मेहरा शराब पीकर शोर-शराबा, हंगामा कर रहा था, जिसको काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नहीं मान रहा था। शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत मनोज सिंह मेहरा निवासी धौलछीना को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई।