Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस सत्यापन अभियान में 06 व्यक्ति गिरफ्तार और मकान मालिक का 10 हजार का चालान

Spread the love


अल्मोड़ा। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देश पर जनपद में पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को अभियान चलाया हुआ है। बीते रविवार को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान कसान-मोड़, धौलछीना क्षेत्र में फेरी करने वाले गैर राज्य के 06 व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के रहते हुए पाए गए। जिस पर धौलछीना पुलिस द्वारा सभी 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी लोगों के नाम पते तस्दीक कर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। वहीं बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर सम्बन्धित मकान मालिक पर पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी। सभी गिरफ्तार व्यक्ति रामपुर और बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *