Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 04 व्यक्ति ताश की गड्डी और नकदी के साथ गिरफ्तार

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने सार्वजानिक स्थान पर जुआ खेल रहे 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से ताश की गड्डी और नकदी भी बरामद की है। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा की चौकी बेस पुलिस टीम द्वारा रविवार की रात्रि में चेकिंग के दौरान खत्याड़ी लोअर माल रोड पर न्यू पूर्णिमा रेस्टोरेन्ट के पास से मनोज कुमार, सागर सिंह, गोविन्द सिंह, देव सिंह निवासीगण अल्मोड़ा को हार-जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया तथा जुए के फड़ से 01 ताश की गड्डी व छः हजार दो सौ पचास रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, होमगार्ड कुन्दन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *