Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

निदेशक को धमकाने और गाली-गलौज के विरोध में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Spread the love



अल्मोड़ा।

इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर के घर जाकर उन्हें धमकाने और गाली-गलौज करने के मामले में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के खिलाफ छात्रों में आक्रोश है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जुलूस निकालकर कस्बे की तीनों सड़कों को जाम कर दिया। विदित हो कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे गौचर तिराहे पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा मांग को लेकर धरने में बैठ गए। जिससे गोचर, रानीखेत और द्वाराहाट की सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई जिससे गाड़ियों का जाम भी लग गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह विधायक की दादागिरी है, विधायक है तो रात को किसी के घर भी घुस जाएंगे, पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे निदेशक को धमकाना गलत है। यहाँ इस दौरान विधायक का पुतला भी फूंका गया। इस घटना से निदेशक के परिजन डरे हुए हैं और कॉलेज में भी दहशत का माहौल है। तीन घंटे बाद जब विद्यार्थी और कर्मचारी धरने से उठे, तब जाकर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर कॉलेज के एक हजार से अधिक विद्यार्थी और कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *