Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Spread the love



अल्मोड़ा।

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर सरकार और विभाग के प्रति अपना विरोध दर्ज किया। शिक्षकों ने यह संकल्प भी लिया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि काली पट्टी कार्यक्रम जनपद अल्मोड़ा में सत प्रतिशत सफल रहा। उन्होंने कहा यदि हमारी न्यायोचित मांग को सरकार द्वारा नहीं माना जाता है तो और उग्र आंदोलन आने वाले समय में किया जाएगा। जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री जी के साथ हुई बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति हुई थी उनके शासनादेश नहीं हो जाते तब तक ये कार्यक्रम चलते रहेंगे। जिला कार्यकारिणी अल्मोड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद अल्मोड़ा के सभी शिक्षक साथियों आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भारतेंदु जोशी, भूपाल सिंह चिलवाल, हीरा सिंह बोरा, किशन खोलिया, मीनाक्षी जोशी, नितेश कांडपाल, राजू महरा, बी डी पंत, हीरा सिंह डोभाल, जीवन लाल साह, हेम पंत, जीवन तिवारी, देवेश बिष्ट, आर एस नयाल आदि शिक्षकों ने अपने विद्यालय पहुँच कर काली पट्टी लगा कर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं संस्कृत प्रतियोगिता में भी शिक्षक काली पट्टी बाँध कर पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *