Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विश्व हिन्दू परिषद ने फूंका सल्ट विधायक का पुतला

Spread the love


अल्मोड़ा।

विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट के विधायक महेश जीना पर कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक से जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा मांगने की मांग की। शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता यहां नगर के शिखर तिराहे पर एकत्र हुए। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला फूंका। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक जीना ने विहिप पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौच की और अपने पद का दुरूपयोग करते हुए संगठन के कार्यों में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना काफी शर्मनाक है। विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक ने अपने बयान पर जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा नहीं मांगी तो विहिप पूरे प्रदेश में विधायक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मंगल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह कनवाल, प्रकाश लोहनी, रवि जोशी, विजय सिराड़ी, राजेंद्र कनवाल, महेंद्र जोशी, नरेंद्र उपाध्याय, विकास पोखरिया, सागर, विक्की, शिवम समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।