Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रंगारंग झांकियों के साथ कुमाऊं महोत्सव की शुरुआत

Spread the love



अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव 2023 का शुभारंभ नंदा देवी मंदिर परिसर से विभिन्न झांकियों के साथ हुआ। झांकियों में सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम के बच्चों के घोष, दिशा अकैडमी के बच्चों के सुंदर नृत्य, पाईन वुड स्कूल के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति, विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों के घोष, जीजीआईसी की बालिकाओं एवं होली एंजेल स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति तथा छोलिया नृत्य रहा। वहीं चौघानपाटा से साइकिल रैली एवं रन फॉर फन लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला होते हुए मुरली मनोहर मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर नंदा देवी मंदिर परिसर में वरिष्ठ रंगकर्मी कुमाऊं महोत्सव के संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, महोत्सव की उद्घोषिका गीतम शर्मा, दीपक कुमार, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, लता तिवारी, गोविंद मेहरा, विजय मेहता, अतुल, चेतन पांडे, पंकज भगत, मुकेश मेहता, पुष्पा नेगी, प्रीति बिष्ट, चंद्रकला बिष्ट, दीप्ति रावत, रीता तिवारी, नीमा भाकुनी, आदि-आदि मौजूद रहे। चौघानपाटा में साइकिल रैली एवं रन फॉर फन के कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य खेल संयोजक हरीश कनवाल, गिरीश मल्होत्रा, नवीन बिष्ट, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *