Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चयनित वन दरोगा अभ्यर्थियों ने मुख्यालय में दिया धरना

देहरादून(आरएनएस)। वन दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को वन मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने वहां सीसीएफ कार्मिक निशांत वर्मा से मुलाकात कर जल्द नियुक्ति की मांग की। उन्होंने इस बार पर भी रोष जताया कि चयन होने के बाद अब तक भी उनको नियुक्ति नहीं मिल पायी। जिससे वे काफी परेशान हैं। ना तो वे आगे तैयारी कर पा रहे हैं ना ही वे नौकरी ज्वाइन कर पा रहे हैं। ऐसे में उनको मानसिक व आर्थिक रूप से काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले माह विभाग को संस्तुति प्राप्त हो चुकी है और इससे पूर्व उच्च न्यायालय की संयुक्त खंडपीठ भी वन विभाग को सीधी भर्ती कोटे के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का आदेश दिया दे चुका है। स्वयं वन विभाग द्वारा उच्च न्यायालय में दाखिल अपने शपथ पत्र में यह तथ्य स्वीकार कर चुका है कि वर्तमान में वन दरोगा के रिक्त सभी पद सीधी भर्ती कोटे के ही है। बावजूद इसके अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए। चयनित अभ्यर्थियों ने दशहरा तक नियुक्ति आदेश जारी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी।