Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग शर्मनाक: किरन पंत

Spread the love



अल्मोड़ा। विगत मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं के लिए जो अपमानजनक शब्द प्रयोग किए गए वो अत्यंत शर्मनाक घटना है ये कहना है उत्तराखंड की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत का। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत अपने पद को त्याग पत्र दे देना चाहिए। उन्होंने विधानसभा की गरिमा को भी शर्मसार किया है। कहा कि महिला आयोग ने भी इस घटना की घोर निन्दा की है। किरन पंत ने कहा कि नीतीश कुमार के बयान के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों द्वारा नीतीश कुमार का पुतला दहन समस्त उत्तराखंड में किया जाएगा। उन्होंने बिहार की समस्त मातृशक्ति से आह्वान किया है कि ऐसे महिला विरोधी दल को बिहार की जनता ने बहिष्कृत करना चाहिए जिससे फिर कभी कोई महिलाओं पर ऐसी अभद्र टिप्पणी न कर सके।