Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हवालबाग में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। न्याय पंचायत हवालबाग की न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हवालबाग विकासखंड के खेल मैदान में आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल नयाल एवं मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए देवेंद्र सिंह बिष्ट ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व को समझाया एवं प्रतियोगिताओं में अनुशासन एवं ईमानदारी से प्रतिभाग करने को कहा। प्रतियोगिताओं के अंडर 17 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में साक्षी साह प्रथम, संगीता भट्ट द्वितीय व काजल बिष्ट तृतीय रही, 200 मीटर दौड़ में शिया आर्या प्रथम, सोनिया मेहरा द्वितीय व संगीता भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर वर्ग में शिया आर्या प्रथम, 800 मीटर दौड़ में ममता आर्य, 1500 मीटर दौड़ में रितु नेगी प्रथम स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग के 100 मीटर वर्ग में प्रियांशु नेगी, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट प्रथम, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट, 800 मीटर दौड़ में कमल भट्ट तथा 1500 मीटर दौड़ में कमल भट्ट प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 17 लंबी कूद में भावना बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु नेगी, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में लोकेश नेगी प्रथम, हर्ष द्वितीय व गौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं के लंबी कूद प्रतियोगिता में गुंजन आर्या प्रथम, कीर्ति आर्या द्वितीय  व अनुष्का मेहता तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालकों के गोला फेंक प्रतियोगिता में सौरभ कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिकाओं के गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियंका बिष्ट प्रथम व महक नेगी द्वितीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को 300, द्वितीय को 200 व तृतीय को 150 रुपये की पुरस्कार राशि, मैडल व प्रमाण पत्रप्रदान किये गए। कार्यक्रम में धन सिंह धौनी, संजय पांडे, टी. डी. भट्ट, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, प्रमोद कुमार पांडेय, नवीन वर्मा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी, कविता जोशी, विक्रम, नितिन बिष्ट, बाबू राम चौधरी, जीवन सिंह बिष्ट, पीयूष धौनी, जीवन सिंह बिष्ट, हेम सती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धन सिंह धौनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *