Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप

1001600623



अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज़ कराई है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित छात्र संघ अध्यक्ष कार्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम एक युवती ने तहरीर सौंपी है। तहरीर में पीड़िता ने एसएसजे  परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर दुष्कर्म समेत अन्य कई आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की के खिलाफ धारा 376 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की विवेचना एसआई हेमा कार्की को सौपी गई है। बताया जा रहा है पीड़िता मूल रूप से बागेश्वर जिले की रहने वाली है। पढ़ाई के लिए यहां जिला मुख्यालय में किराए पर रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।