Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा : महिला अस्पताल की ओटी हुई संक्रमण मुक्त, ऑपरेशन होंगे शुरू

Spread the love



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में पूरे 24 दिनों के बाद ओटी शुरू होगी। ऑपरेशन थिएटर के ताले खुलने से गर्भवतियों और अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत महसूस की है। अस्पताल का ओटी संक्रमण मुक्त हो गया है। जिससे यहां अब ऑपरेशन हो सकेंगे। अब गर्भवतियों को सिजेरियन के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। महिला अस्पताल के ओटी में वायरस मिलने और यहां सक्रमण फैलने से बीते 31 अक्तूबर को ताले लगा दिए गए। ऐसे में ओटी का संचालन ठप हो गया और सिजेरियन ऑपरेशन बंद हो गए। इन हालात में गर्भवतियों को सिजेरियन ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही थी। ओटी में संक्रमण का पता लगाने के लिए सैंपल हल्द्वानी भेजे गए। दो बार भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इसके संचालन पर ब्रेक लग गया। लगातार सेनेटाइजेशन के बाद आखिरकार तीसरी बार यहां की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इसके ताले खुले हैं। ओटी के संक्रमण मुक्त होने से इसका संचालन शुरू हो गया है। रविवार को भी यहां सिजेरियन ऑपरेशन किए जाएंगे।