Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 84 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन हुआ सफल

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निवासी 84 वर्षीय महिला हंसा देवी पैर फिसलने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। महिला की बड़ी हड्डी (फीमर), और कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिनका ऑपरेशन किया जाना जरूरी था। ऑपरेशन से पहले पता चला कि महिला उच्च रक्तचाप और अन्य उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित है। ऐसे में ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया देना काफी चुनौतीपूर्ण था। मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो विभाग और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने सारी जटिलताओं का सामना करते हुए मरीज का सफल ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन पूरे 2 घंटे तक चला। ऑपरेशन में ऑर्थो विभाग प्रो डॉ एस एस भंडारी और एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रो डॉ आदित्य कुमार चौहान, डॉ कैलाश पांडे, डॉ सम्पूर्णानन्द, डॉ अतुल लाखा शामिल रहे।