Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वीपीकेएएस में 27 सितंबर को होगा 49 वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित

Spread the love



अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का 49 वां कृषि विज्ञान मेला आगामी 27 सितम्बर को विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान प्रक्षेत्र हवालबाग में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली डॉ शिव प्रसाद किमोठी रहेंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने दी। उन्होंने जनपद के कृषकों से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान मेला को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *