Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चित्रकला प्रदर्शनी में अल्मोड़ा की गीता को मिला पुरस्कार

Spread the love


अल्मोड़ा। बंगानी आर्ट फाउंडेशन देहरादून द्वारा कैफे लाता में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कला के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी में चयनित 20 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तीन कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से गीता तिवारी निवासी धारानौला अल्मोड़ा की चित्रकला को सराहते हुए उन्हें चित्रकला प्रदर्शनी में बी.ए.एफ अवार्ड से नवाजा गया एवं 10 हजार रूपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। गीता का पुरस्कृत होना अल्मोड़ा के लिए गौरव की बात है। प्रदर्शनी के दौरान गीता के द्वारा बनाई पेंटिंग भी बिकी और उनकी सराहना की गई। बंगानी आर्ट फाउंडेशन के इस प्रयास से युवा कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने और आगे बढ़ाने का एक नया मंच प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *