Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सल्ट पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारंटी को रामनगर से गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने एक वांरटी अभियुक्त को रामनगर से गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ जारी है। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या- 32 /24 धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे अभियुक्त साने आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रामनगर जिला नैनीताल को मंगलवार को उसके घर रामनगर जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहाँ सल्ट पुलिस टीम से अपर उप निरीक्षक लखविंदर सिंह, कांस्टेबल विपिन पांथरी शामिल रहे।