Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कुलपति ने किया पीजी कॉलेज सोमेश्वर का निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर का कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने निरीक्षण किया। मंगलवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर का में चल रही परीक्षाओं एवं वहाँ संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अवनींद्र कुमार जोशी से प्रशासनिक एवं विविध गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जोशी ने शासन स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं, महाविद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के साथ परिसर के द्वारा प्रकाशित पत्रिका आदि की जानकारी दी। कुलपति प्रो.  बिष्ट ने महाविद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, कार्यालय एवं परीक्षा कक्ष, डिजिटल कक्षा कक्ष के साथ महाविद्यालय में संचालित परीक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *