Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

संजय बिष्ट बने हवालबाग प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

1001600623


अल्मोड़ा। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हवालबाग विकासखण्ड में शैक्षिक उन्नयन गोष्टी एवं ब्लाक कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षिका किरण वर्मा ने की। निर्वाचन अधिकारी हरीश रौतेला, पर्यवेक्षक के रूप में गणेश भंडारी, कैलाश जोशी, प्रकाश जोशी, गिरिजा भूषण जोशी उपस्थित रहे। अतिथियों के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ अल्मोड़ा इकाई के वर्तमान जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, मंत्री सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा एफ.एल.एन कार्यक्रम के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, समय समय पर शिक्षण अधिगम सामग्री की सहायता से अधिगम कार्य किया जा रहा है। द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर संजय बिष्ट, मंत्री पद पर सुरेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर पवन मुस्यूनी समेत कार्यकारिणी के सभी 21 पदों पर नामांकन कराया गया। जिसमें सभी प्रत्याशी निर्विरोध विजयी रहे। गौरतलब है कि कुछ वर्षों से उच्च न्यायालय में कई वाद दायर होने से प्राथमिक शिक्षक संघ में निर्वाचन प्रकिया बाधित रही, जिसे अब वर्तमान में न्यायालय के दिशा-निर्देश अनुसार ही ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। नवनियुक्त ब्लॉक कार्यकारिणी ने संगठन द्वारा शिक्षकों के कालातीत वेतन, अवशेष एरियर, अंतर्जनपदीय-अंतर मंडलीय स्थानांतरण एवं धारा 27 सूची जल्द बहाल करने की बात की एवं पुरानी पेंशन के संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात की। यहाँ इस अवसर पर डा.मोहन पांडे, केवल प्रसाद, राकेश बिष्ट, सुरेश नैनवाल, महेंद्र रावत समेत हवालबाग ब्लॉक के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।