Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: नशे के खिलाफ थाना सल्ट की पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान


अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना सल्ट की पुलिस टीम ने कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर और बैनर चस्पा कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सल्ट क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अल्मोड़ा पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए जारी एएनटीएफ हेल्पलाइन नंबर 9410110928 का भी प्रचार किया और लोगों से अपील की कि यदि कहीं नशे की बिक्री हो रही हो तो इस नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।