Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वन महोत्सव के सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत और दया आर्या ने विद्यार्थियों को वन अधिकार अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण तथा वनों के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान पौधरोपण की सही विधि, उपयुक्त प्रजाति का चयन, पौधों के बीच दूरी, गड्ढों की तैयारी, सिंचाई, मल्चिंग, पौधों की सुरक्षा और रोपण के बाद उनकी देखभाल के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, पौधों की सुरक्षा, आग, चराई और पानी की कमी से होने वाले नुकसान तथा पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *