Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एनआई एक्ट का वारंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त यागेश जोशी निवासी बसनल, देघाट को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था, लेकिन वह लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने उसे देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *