Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्लेमनटाउन में बाइक सवारों पर जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। क्लेमनटाउन के चर्च रोड पर मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवारों पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों ने बाइक सवार तीन युवकों में एक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि बीते सात सितंबर को अमन भट्ट ने केस दर्ज कराया। बताया कि चर्च रोड से आईएसबीटी की ओर बाइक से जाते वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। इसमें उसके साथ बाइक पर बैठा मृदुल रावत चाकू के हमले से गंभीर घायल हो गया। आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हुए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि पांचों युवक गणेश उत्सव मना कर लौट रहे थे। तभी तीनों पीड़ित मोटरसाइकिल पर आए। अभियुक्तों ने उन्हें रोका और बस्ती की तरफ आने का कारण पूछा। इस दौरान विवाद हुआ तो हमला किया गया। एसओ ने बताया कि मामले में आरोपी शुभम गहलोत (20 वर्ष), अनिकेत (21 वर्ष) व सुमित कुमार (19 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी बस्ती, ओगल भट्टा, तुषार (19 वर्ष) निवासी कश्मीरी हाउस गुरुद्वारा रोड और विष्णु (18 वर्ष) निवासी मदनी कॉलोनी, माजरा को गिरफ्तार किया गया। पांचों को गिरफ्तारी से पहले उनके परिजन थाने लेकर पहुंचे थे।