Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई

देहरादून(आरएनएस)। इग्‍नू में जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन, ओडीएल दोनों ही माध्यमों में प्रमाणपत्र तथा सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक विस्तारित की गई है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि दोनों माध्यमों में सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर विलम्ब शुल्क 200 रुपये के साथ पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ाई गई है। शिक्षार्थी https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक पर जाकर दिए गए प्रोग्राम इनफार्मेशन पर क्लिक कर नए प्रवेश को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षार्थी पुनः पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ द्वारा अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।