Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

तीन बाल श्रमिकों को किया मुक्त

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। जनपद स्तर पर बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन को लेकर डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की टीम ने सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र के बाजार स्थित प्रतिष्ठानों में चिन्हीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन बाल श्रमिकों को मुक्त किया गया। अभियान के दौरान मुक्त किए गए तीन किशोर श्रमिकों में एक किशोर श्रमिक ढाबे पर जबकि अन्य दो बाइक रिपेयरिंग की दुकानों में कार्यरत पाए गए। जिस पर सेवायोजक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। टीम ने सेवायोजक से अपने प्रतिष्ठानों में बाल एवं किशोर श्रमिक नहीं रखने की अपील की गई। टीम में सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार, अमित थपलियाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कुमारी आयशा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं बचपन बचाओ आंदोलन के जिला समन्वयक सुरेश उनियाल मौजूद थे।